गुलज़ार - दिखाई देते हैं, धुन्ध में अब भी साये कोई | #Ghazal #Gulzar


गुलज़ार 

... ग़ज़ल



Photo: Bharat Tiwari


दिखाई देते हैं,  धुन्ध में अब भी साये कोई
मगर  बुलाने से  वक़्त लौटे  न आये  कोई 




मेरे  मुहल्ले  का  आसमां सूना हो गया है
पतंग  उड़ाये, फ़लक  में  पेचे  लड़ाये कोई 


वो ज़र्द पत्ते  जो पेड़  से  टूट  कर  गिरे  थे
कहां गये  बहते  पानियों में   बुलाये  कोई 
   

ज़इर्फ़ बगर्द के हाथ में र’अशा आ गया है
जटायें  आंखों पे  गिर रही हैं,  उठाये कोई


मज़ार   पे   खोल   कर    ग्रेबां,   दुआयें   मांगीं
जो आये अबके, तो लौट कर फिर न जाय कोई

००००००००००००००००

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

Hindi Story: कोई रिश्ता ना होगा तब — नीलिमा शर्मा की कहानी
इरफ़ान ख़ान, गहरी आंखों और समंदर-सी प्रतिभा वाला कलाकार  — यूनुस ख़ान
विडियो में कविता: कौन जो बतलाये सच  — गिरधर राठी
कहानी ... प्लीज मम्मी, किल मी ! - प्रेम भारद्वाज
ज़ेहाल-ए-मिस्कीं मकुन तग़ाफ़ुल Zehaal-e-miskeen makun taghaful زحالِ مسکیں مکن تغافل
Hindi Story आय विल कॉल यू! — मोबाइल फोन, सेक्स और रूपा सिंह की हिंदी कहानी
एक पेड़ की मौत: अलका सरावगी की हिंदी कहानी | 2025 पर्यावरण चेतना
ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
रेणु हुसैन की 5 गज़लें और परिचय: प्रेम और संवेदना की शायरी | Shabdankan
परिन्दों का लौटना: उर्मिला शिरीष की भावुक प्रेम कहानी 2025