गीता पंडित — बिंदास ठहाके — #राजेंद्र_यादव_जयंती


geeta pandit rajendra yadav

यह वो चराग है जिसे बुझा सकीं ना आंधियाँ

—  गीता पंडित


हंस पत्रिका बहुत पहले से पढ़ती रही हूँ | उसी के माध्यम से यह भी जानती थी कि राजेन्द यादव इस पत्रिका के सम्पादक हैं | उनके सम्पादकीय की वज़ह से राजेन्द्र यादव से प्रभावित भी बहुत थी लेकिन कभी मिलने का सौभाग्य नहीं मिल पाया था | जब मैंने ‘शलभ प्रकाशन’ की शुरुवात की तो हमारे एक मित्र ने कहा कि अपने प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तकें हंस के ऑफिस में भेज दो | तब ख्याल आया कि इस बहाने ही सही अपने प्रिय सम्पादक और लेखक से अगर एक मुलाक़ात हो जाए तो सोने पर सुहागा हो जाएगा | यह सोचकर मैंने डरते-डरते उन्हें फोन किया और मिलने का समय निश्चित करना चाहा | उन्होंने बिना किसी हील-हुज्जत के मुझे अगले दिन सुबह 11 बजे का समय दे दिया | मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था |




मैं पहली बार किसी बड़े साहित्यकार से मिलने जा रही थी और इस तरह पहली बार ही ‘हंस’ के ऑफिस पहुंची | थोड़ा सकुचाई सी थी लेकिन अपने पसंदीदा लेखक से मुलाक़ात को लेकर उत्साहित भी बहुत थी |

मगर हतप्रभ हो गयी उनकी सहजता और सरलता को देखकर | उन्होंने मुझे अहसास ही नहीं होने दिया कि मैं जिसके सामने बैठी हूँ वह एक ऐसे व्यक्तित्व का मालिक है जो साहित्य के आकाश का चमचमाता सितारा है | मुझसे मेरा परिचय जानने के बाद मुझसे मेरे लेखन और व्यवसाय के विषय में कई प्रश्न किये |

क्यों लिखती हो और क्या लिखती हो ?

 गीत-नवगीत ही क्यों ?

अच्छा प्रकाशन ही क्यों चलाना चाहती हो ?

यह सब बहुत सरदर्दी का कार्य है सोच लो | पैसा और समय दोनों खा जाएगा तब कहीं जाकर वर्षों बाद कुछ समझ आयेगा |

अगर चलाना ही चाहती हो और पूरा निश्चय भी कर लिया है तो सबसे पहले एड दो और कुछ बड़े स्थापित लेखकों से बात करो | उनसे पांडुलिपियाँ मंगाओ |

मैंने शलभ प्रकाशन से प्रकाशित उन्हें कुछ पुस्तकें देते हुए कहा सर! एक दृष्टि इन पर डालकर बताएं कैसी बनी हैं ?

उन्होंने बड़े स्नेह के साथ वे किताबें लीं और करीब 15 मिनिट तक उलट पलटकर देखते रहे | किताबें अच्छी बनाई हैं तुमने लेकिन इन्हें मेरे पास छोड़ जाओ | विशेष रूप से इस कहानी संग्रह पर तुमसे बाद में चर्चा करूंगा |




उसके बाद वहां पर और भी कई साहित्यकार आ गए और चर्चा यहीं थम गयी | अब मैं एक ज़िंदादिल इंसान, ज़िंदादिल साहित्यकार और एक ज़िंदादिल सम्पादक को बिंदास ठहाके लगाते हुए देख रही थी |

यह मेरी पहली मुलाक़ात थी | उसके बाद मैं तीन बार उनसे और मिली एक बार ऑफिस में ही और दो बार उनके प्रोग्राम्स में मगर हर बार वह बहुत सहजता से मिले जो अविस्मरणीय है |

आज वह नहीं हैं लेकिन उनके शब्द जीवित हैं जिनमें वह हमेशा जीवित रहेंगे |

‘देह से हो नहीं यहाँ तुम
लेकिन दिल में बसे सभी के’

सादर नमन

गीता पंडित
सम्पादक शलभ प्रकाशन
gieetika1@gmail.com
००००००००००००००००
nmrk5136

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
अनुपमा गांगुली का चौथा प्यार : विजयश्री तनवीर : लोकल ट्रेन, मातृत्व और एक अधूरी मोहब्बत की मार्मिक कहानी
 प्रत्यक्षा के उपन्यास शीशाघर पर राजीव कुमार का गहन पाठ
महादेवी वर्मा की कहानी बिबिया Mahadevi Verma Stories list in Hindi BIBIYA
मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
भवतु सब्ब मंगलं  — सत्येंद्र प्रताप सिंह | #विपश्यना
चित्तकोबरा क्या है? पढ़िए मृदुला गर्ग के उपन्यास का अंश - कुछ क्षण अँधेरा और पल सकता है | Chitkobra Upanyas - Mridula Garg
एक चुनाव और क़िस्मत की दो चाबियाँ! - क़मर वहीद नक़वी | Qamar Waheed Naqvi on Election 2014
परिन्दों का लौटना: उर्मिला शिरीष की भावुक प्रेम कहानी 2025
बिहारियों का विस्थापन: ‘समय की रेत पर’ की कथा