राष्ट्रवादी पत्रकार महोदय, आप झूठ बोल रहे हैं — अभिसार शर्मा #IndiaComesFirst


आपको मालूम होना चाहिए कि “पाकिस्तान समर्थन” और “युद्ध की सोच का विरोध” करने वालों में बहुत बड़ा फ़र्क है — अभिसार शर्मा


Nationalism is an infantile disease. It is the measles of mankind. - Albert Einstein

Abhisar Sharma on Nationalist Reporter

राष्ट्रवाद एक बचकाना रोग है। मानवजाति का चेचक है -  अल्बर्ट आइंस्टीन।


राष्ट्रवादी पत्रकार महोदय, आप झूठ बोल रहे हैं! आपके लिए ‘भारत सर्वोपरि’ #IndiaComesFirst नहीं है. आपके लिए #SelfComeFirst ‘अहम् सर्वोपरि’ है. अगर वाकई आपके लिए भारत पहले आता तो आप यह सवाल ज़रूर पूछते कि क्या वजह है कि पिछले दो सालों में आधा दर्जन आतंकवादी हमले हमारी सैन्य ठिकानों पर हो चुके हैं? आपने नहीं पूछा ! आप अब भी 45 सीटों पर सिमट चुकी कांग्रेस और मनमोहन सिंह को दोषी ठहरा रहे हैं. आप जैसे राष्ट्रवादी पत्रकारों के इतिहास पर नज़र दौड़ाएं तो आपने मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर हुए आतंकवादी हमलों पर तंज कसने की हिम्मत की, मगर पिछले दो सालों में आपकी हिम्मत जवाब दे गयी. आपके लिए भारत ‘पहले नहीं आता है’!



आप देश के अन्दर तथाकथित पाक समर्थकों (so called Pro Pak) को निशाना बना रहे हैं, मगर आप में इतनी हिम्मत नहीं कि आप बीजेपी से सवाल पूछें कि आप पीडीपी के साथ कश्मीर में सियासी गठबंधन में क्या कर रहे हो? आपमें इतनी भी हिम्मत नहीं जुटाई कि आप मौजूदा सरकार से पूछ सको कि जिन लोगों ने जेएनयु में “भारत तेरे टुकड़े होंगे” के नारे लगाये थे, वो अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं हुए? आपको मालूम होना चाहिए कि “पाकिस्तान समर्थन” और “युद्ध की सोच का विरोध” करने वालों में बहुत बड़ा फ़र्क है. अगर मैं युद्ध के खिलाफ़ हूँ तो इसका यह अर्थ नहीं कि मैं पाकिस्तान समर्थक हूँ! आपसे बड़ा देशद्रोही कोई नहीं क्योंकि हमारे सैनिक-बेस पर अब भी हमले हो रहे हैं और आप मौजूदा सरकार से एक भी सवाल नहीं कर पाते. आपका देशप्रेम झूठा और सरासर अवसरवादी है. शर्म कीजिये.  

From Abhisar Sharma's Facebook wall
Abhisar Sharma
Journalist , ABP News, Author, A hundred lives for you, Edge of the machete and Eye of the Predator. Winner of the Ramnath Goenka Indian Express award.
००००००००००००००००

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
हिन्दी कहानी 'अज़ाब' - विजयश्री तनवीर | Vijayshree Tanveer - Hindi Story - Azab
चित्तकोबरा क्या है? पढ़िए मृदुला गर्ग के उपन्यास का अंश - कुछ क्षण अँधेरा और पल सकता है | Chitkobra Upanyas - Mridula Garg
जयश्री रॉय और प्रमोद राय को 'राजेंद्र यादव हंस कथा सम्मान' 2020-21
मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
ज़ेहाल-ए-मिस्कीं मकुन तग़ाफ़ुल Zehaal-e-miskeen makun taghaful زحالِ مسکیں مکن تغافل
हिलाल अहमद 'आतिफ' की दस कविताएं | भाषा, समय, संवेदनाओं की हिंदी कविताएँ | शब्दांकन
पानियों पर लिखे बेवतन लोगों के अफ़साने — कहानी — मधु कंकरिया | Hindi Story on Stranded Pakistanis by Madhu Kankaria
गुलज़ार की 10 शानदार कविताएं! #Gulzar's 10 Marvelous Poems
परिन्दों का लौटना: उर्मिला शिरीष की भावुक प्रेम कहानी 2025