दो गज़लें - मूसा खान अशांत


अब  तो  लगता  है  इस  तरह से  जीना होगा
प्यास  लगने  पे  लहू  अपना  ही  पीना  होगा

किसको फुर्सत है की ग़म बाँट ले गैरों का यहाँ
अपने  अश्कों  को  तुम्हे  आप  ही पीना होगा

ये  दरिंदों  का  नगर  है   यहाँ  इन्सान  कहाँ
जीने  वाले  को  यहाँ   ज़हर  भी  पीना  होगा

Mosa khan Ashant Barabankvi मूसा खान अशांत बाराबंकवी

हाथ में  सबके है  खंजर यहाँ  क़ातिल  हैं सभी
ऐ   मेरे  दोस्त  यहाँ   होठों  को  सीना  होगा

सोचता  हूँ  कि  कहाँ  सर  ये  झुकाऊं  ‘मूसा’
किस  जगह  काशी  कहाँ  अपना मदीना होगा



उसके   घर   के  क़रीबतर  होता
तो  मिरा  घर  भी कोई घर होता

उन  हवाओं  से  साँस  भर  लेता
उनका आँचल जिधर जिधर होता

गुनगुनाता   नयी   नयी   ग़ज़लें
वो  मिरी  ज़ीस्त  में  अगर होता

सज  संवर  के निकलते वो बाहर
ईद  का जश्न  अपने   घर होता

आरज़ू   दिल  में  है  यही ‘मूसा’
आपका  दर औ अपना सर होता

मो० मूसा खान अशांत बाराबंकवी
मो० 073 76 255606
ईमेल mmkashant@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

Hindi Story: 'शतरंज के खिलाड़ी' — मुंशी प्रेमचंद की हिन्दी कहानी
आज का नीरो: राजेंद्र राजन की चार कविताएं
भारतीय उपक्रमी महिला — आरिफा जान | श्वेता यादव की रिपोर्ट | Indian Women Entrepreneur - Arifa Jan
Hindi Story आय विल कॉल यू! — मोबाइल फोन, सेक्स और रूपा सिंह की हिंदी कहानी
मैत्रेयी पुष्पा की कहानियाँ — 'पगला गई है भागवती!...'
Harvard, Columbia, Yale, Stanford, Tufts and other US university student & alumni STATEMENT ON POLICE BRUTALITY ON UNIVERSITY CAMPUSES
एक पेड़ की मौत: अलका सरावगी की हिंदी कहानी | 2025 पर्यावरण चेतना
तू तौ वहां रह्यौ ऐ, कहानी सुनाय सकै जामिआ की — अशोक चक्रधर | #जामिया
गिरिराज किशोर : स्मृतियां और अवदान — रवीन्द्र त्रिपाठी
ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025