गुलज़ार : क्या कोई फ़लक पर चाँद रखने आ रहा है? #Gulzar


क्या कोई फ़लक पर चाँद रखने आ रहा है? 

गुलज़ार





दियारे शब में क्या कोई फ़लक पर चाँद रखने आ रहा है ?
किसी आशिक़ के आने की ख़बर है ?
या कोई माशूक़ आया है ?

कोई पत्थर हटा है ग़ार से क्या ?
किसी मरियम के दरवाज़े पे फिर दस्तक हुई क्या ?
नजूमी क्या सितारों का तअक्कुब कर रहे हैं ?
या गड़रिये ने किसी बिछड़ी हुई एक भेड़ को आवाज़ दी है ?

मरीज़े-शब अभी तक हिचकियों पर है
न कोई ज़ख्म की पट्टी बदलने आया और न ही दवा बदली
तो क्या बदला था कि तारीख़ बदली है, बरस बदला ?

बोस्कियाना, पाली हिल, बान्द्रा (पश्चिम), मुम्बई-400050
साभार नया ज्ञानोदय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

Hindi Story: 'शतरंज के खिलाड़ी' — मुंशी प्रेमचंद की हिन्दी कहानी
आज का नीरो: राजेंद्र राजन की चार कविताएं
भारतीय उपक्रमी महिला — आरिफा जान | श्वेता यादव की रिपोर्ट | Indian Women Entrepreneur - Arifa Jan
Hindi Story आय विल कॉल यू! — मोबाइल फोन, सेक्स और रूपा सिंह की हिंदी कहानी
मैत्रेयी पुष्पा की कहानियाँ — 'पगला गई है भागवती!...'
Harvard, Columbia, Yale, Stanford, Tufts and other US university student & alumni STATEMENT ON POLICE BRUTALITY ON UNIVERSITY CAMPUSES
एक पेड़ की मौत: अलका सरावगी की हिंदी कहानी | 2025 पर्यावरण चेतना
तू तौ वहां रह्यौ ऐ, कहानी सुनाय सकै जामिआ की — अशोक चक्रधर | #जामिया
गिरिराज किशोर : स्मृतियां और अवदान — रवीन्द्र त्रिपाठी
ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025