ये शे’र किसका है ??? क़मर सिद्दीकी वाया असग़र वजाहत | Whose Sher is it ?


ये शे’र किसका है ?

~ क़मर सिद्दीकी वाया असग़र वजाहत

लोग अक्सर अपनी बातचीत में कुछ शे’र उद्धरित करते रहते हैं लेकिन ये कम लोगों को ही मालूम होता कि वो शे’र किसके हैं। नीचे कुछ लोकप्रिय शे’र दिये जा रहे हैं। यह कम ही लोग जानते हैं कि ये शे’र ‘मस्त’ कलकत्त्वी के हैं -

ये शे’र किसका है ???  क़मर सिद्दीकी वाया असग़र वजाहत | Whose Sher is it ?


सुर्ख़रू   होता  है  इसां  ठोकरें खाने  के  बाद
रंग लाती है हिना पत्थर पे घिस जाने के बाद


मिटा दे अपनी हस्ती को अगर कुछ मरतबा चाहे
के दाना ख़ाक में मिल कर गुले गुलज़ार होता है


मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है
वही होता  है जो  मंजूरे  खु़दा होता है


नहीं  मालूम  दुनिया जलवागाहे  नाज़ है किसकी
हजारों उठ गये लेकिन वही रौनक़ है महफिल की


संकलन कर्ता
क़मर सिद्दीकी
संपर्क: 112, मोहल्ला जैदून,
फतेहपुर, (उत्तर प्रदेश) - 212601
मोबाईल: 09450304430
वो फूल सर चढ़ा जो चमन से निकल गया
इज़्ज़त उसे मिली जो वतन से निकल गया


हक़ीकत  छिप नहीं सकती  बनावट की  वसूलों से
कि खु़शबू आ नहीं सकती कभी काग़ज़ के फूलों से


यह शे’र भी बहुत लोकप्रिय है पर कम लोग जानते हैं कि ये हैरत इलाहाबादी का शे’र है -

आगाह  अपनी  मौत  से  कोई  बशर  नहीं
सामान सौ बरस का है कल की ख़बर नहीं


००००००००००००००००

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

कहानी कैसे लिखें — कहानी के तत्व — रोहिणी अग्रवाल
कहानी: यहाँ कमलनी खिलती है - मृदुला गर्ग | Mridula Garg's Hindi Kahani
राजेन्द्र लड़ते थे पर संबंध तोड़ते कभी नहीं थे। ~ मन्नू भंडारी |  Mannu Bhandari interview by Vivek Mishra
समय से परे | अचला बंसल
मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
गीताश्री की कहानी — मत्स्यगंधा | Geetashree ki kahani MatasyaGandha
हिंदी कहानी: प्रेतयोनि - चित्रा मुद्गल | Chitra Mudgal, Hindi Kahani
ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
कहानी: बादल बारिश भीजनहार- बलराम अग्रवाल | HindiKahani by Balram Agarwal
हिन्दी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर नासिरा शर्मा की कविताएं | Nasera Sharma - Poetry