कृष्णा सोबती : वैदिक है क्रान्ति : हशमत #KrishnaSobti

कृष्णा सोबती (हशमत) की कविता — वैदिक है क्रान्ति
Photo © Bharat Tiwari

कृष्णा सोबती की कविता

वैदिक है क्रान्ति

क्रान्ति
  क्रान्ति
  भारत में
  क्रान्ति
नहीं है यह
 कोई भ्रान्ति
यह महान
 धरना है
 वैदिक क्रान्ति
गायों को बचाओ
  और नागरिकों को मारो
  देवी देवताओं की
  यही है आज्ञा
ख़बरदार
 इसकी
 कोई न करे अवज्ञा
जितने पापी मारोगे
   उतने जन्मों में फल पाओगे
   भ्राताओं यह पुण्य हैं
   जन्म जन्मान्तर के लिए
   जो वैदिक विचारधारा के लिए
   करेगा यह क्रान्ति
उसे मिलेगी सम्पन्नता
 और
अगले जन्मों में
   शान्ति ही शान्ति
इस वैदिक यज्ञ में साथ दो

तुमको गहरा विश्वास हो
यह वैदिक समयों से उभरी है क्रान्ति
भक्तिभाव की तरंगों से
  देगी आपको शान्ति
  यह अनोखी क्रान्ति
  देगी आपको शान्ति
युगों के बाद
हो रही यह

हिंदुत्व की क्रान्ति —
 क्रान्ति क्रान्ति
यह वैदिक है क्रान्ति —
 क्रान्ति ही क्रान्ति
इस में कोई नहीं भ्रान्ति —
पवित्रता के नाम की
 यह वैदिक क्रान्ति
क्रान्ति ही क्रान्ति
कोई नहीं है भ्रान्ति
ॐ शान्ति शान्ति
और
   न कचहरी
   न पुलिस
   इत्ते अच्छे दिन
   इस देश पर
   फिर कब आयेंगे!


हशमत
30 जून 2017

📚 कृष्णा सोबती विशेष

क्या आपने कृष्णा सोबती की अन्य रचनाएँ पढ़ी हैं? शब्दांकन पर उपलब्ध उनकी कहानियाँ, उपन्यास, कविताएँ, लेख, संस्मरण, पत्र, साक्षात्कार और जीवनी का विस्तृत संग्रह यहाँ पढ़ें।

📖 कृष्णा सोबती : शब्दांकन पर उपलब्ध समस्त रचनाएँ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
हिन्दी कहानी 'अज़ाब' - विजयश्री तनवीर | Vijayshree Tanveer - Hindi Story - Azab
चित्तकोबरा क्या है? पढ़िए मृदुला गर्ग के उपन्यास का अंश - कुछ क्षण अँधेरा और पल सकता है | Chitkobra Upanyas - Mridula Garg
जयश्री रॉय और प्रमोद राय को 'राजेंद्र यादव हंस कथा सम्मान' 2020-21
मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
ज़ेहाल-ए-मिस्कीं मकुन तग़ाफ़ुल Zehaal-e-miskeen makun taghaful زحالِ مسکیں مکن تغافل
हिलाल अहमद 'आतिफ' की दस कविताएं | भाषा, समय, संवेदनाओं की हिंदी कविताएँ | शब्दांकन
पानियों पर लिखे बेवतन लोगों के अफ़साने — कहानी — मधु कंकरिया | Hindi Story on Stranded Pakistanis by Madhu Kankaria
गुलज़ार की 10 शानदार कविताएं! #Gulzar's 10 Marvelous Poems
परिन्दों का लौटना: उर्मिला शिरीष की भावुक प्रेम कहानी 2025