बलात्कारी बचाओ !


बलात्कारियों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है — सत्येंद्र प्रताप सिंह  

आक्रोशों लिखना पड़ रहा है, ऐसा पहले नहीं हुआ कि इतनी बेशर्मी से स्वतंत्र भारत के निवासी पर उसकी ही बनायी सरकार उसे पूरी तरह बेदम कर दे। नागरिकों के अधिकार का ऐसा अभूतपूर्व बलात्कार, उसके संस्कारों पर ऐसा घिनौना हमला!


वरिष्ठ युवा पत्रकार सत्येंद्र प्रताप सिंह अपनी फेसबुक वाल पर लिखते हैं ―

भारत मे एक निर्भया रेप केस हुआ था। पूरे देश मे आक्रोश था। सरकार ने  उस मामले के सभी अपराधियों को एक हफ्ते के भीतर गिरफ्तार कर लिया। निर्भया के भाइयों को पढ़ने लिखने, नौकरी का इंतजाम किया गया। उसके मां बाप के पास राहुल और प्रियंका का नंबर था, जो कभी भी उनसे बात कर सकती थीं, किसी तरह की मदद ले सकती थीं।

कश्मीर के कठुआ में अभी 8 साल की बच्ची आसिफा का रेप और मर्डर हुआ है। पूरी सरकार, आरएसएस बलात्कारियों के साथ खड़ी है। बलात्कारियों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान कह रहे हैं कि रेप में पाकिस्तान का हाथ है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लड़की का बलात्कार होता है। साल भर बाद भी कोई कार्रवाई नही होने पर लड़की मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या की कोशिश करती है। बलात्कारी विधायक का भाई लड़की के बाप  को मर जाने के पहले तक पीटता है। सरकार उसे अधमरे हाल में जेल भेज देती है और बलात्कार पीड़ित लड़की का बाप वहीं जेल में मर जाता है। मुख्यमंत्री सहित उत्तर प्रदेश की पूरी ठाकुर लॉबी बलात्कारी विधायक के साथ खड़ी है।

फिलहाल इसके आगे क्या कहूँ, यही कि आप कोई भी धारणा बनाने से पहले उस दिमाग का उपयोग कीजिए जो आपको पृथ्वी की अन्य सभी प्रजातियों से ऊपर करती है, जिसके पीछे मानव पूर्वजों की लाखों वर्षों की ― पुरा पाषाण से वर्तमान तक, गुफ़ा की दीवारों पर उकेरे चित्र से मोबाइल ― मेहनत है, सबसे बड़ी विरासत है। 

(ये लेखक के अपने विचार हैं।)
००००००००००००००००

nmrk5136

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
भवतु सब्ब मंगलं  — सत्येंद्र प्रताप सिंह | #विपश्यना
मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
बिहारियों का विस्थापन: ‘समय की रेत पर’ की कथा
चित्तकोबरा क्या है? पढ़िए मृदुला गर्ग के उपन्यास का अंश - कुछ क्षण अँधेरा और पल सकता है | Chitkobra Upanyas - Mridula Garg
परिन्दों का लौटना: उर्मिला शिरीष की भावुक प्रेम कहानी 2025
 प्रत्यक्षा के उपन्यास शीशाघर पर राजीव कुमार का गहन पाठ
एक चुनाव और क़िस्मत की दो चाबियाँ! - क़मर वहीद नक़वी | Qamar Waheed Naqvi on Election 2014
महादेवी वर्मा की कहानी बिबिया Mahadevi Verma Stories list in Hindi BIBIYA
ज़ेहाल-ए-मिस्कीं मकुन तग़ाफ़ुल Zehaal-e-miskeen makun taghaful زحالِ مسکیں مکن تغافل