शब्दकोश हिन्दी से अंग्रेजी से हिन्दी ― ओम थानवी


हिंदी व्याकरण पर, उसकी कमियों पर गलतियों पर सोशल मीडिया में चर्चाएं होती रहती है। कभी चंद्रबिंदु तो कभी स-श-ष तो कभी नुक्ते को होना चाहिए या नहीं, कहने का अर्थ यह है की चर्चाएं तो हो रही होती है मगर संतुलित ज्ञान एक कम ही बाँटा जा रहा होता है। वरिष्ठ संपादक, मीडिया कर्मी ओम थानवी, जिन्होंने हाल में ही में हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर के वाइस चांसलर पद का भार संभाला है, सोशल मीडिया पर ― एक उस अध्यापक की तरह जिसका समझाया फौरन पल्ले पड़ जाए ― हिंदी व्याकरण समझाते रहते हैं। बीते लंबे अरसे से उन्होंने यह क्लास नहीं ली थी, मगर अब जो क्लास ली है तो वह हिंदी के छात्रों से लेकर प्रोफेसरों तक कवियों से लेकर उपन्यासकार, सबके काम की है और इसलिए लगा कि इसकी जानकारी शब्दांकन पर होनी चाहिए: आप सब के लिए। ओम जी को तहे दिल से शुक्रिया
भरत एस तिवारी


शब्दकोश हिन्दी से अंग्रेजी से हिन्दी ― ओम थानवी


एक अज़ीज़ पत्रकार ने अच्छे शब्दकोशों की जानकारी चाही तो मैंने कुछ कोश सुझाए। पहले एक विस्तृत सूची दोस्तों से (और दुश्मनों से भी!) यहाँ साझा कर चुका हूँ। फिर करता हूँ। अच्छे कोश हैं। हर घर में रहने चाहिए। हर खंड के एक या दो कोश तो ज़रूर। दिन में कम-से-कम दस बार किसी बहाने कोश टटोल लिया करें (वर्तनी और शब्दों का लिंग जानने की ज़रूरत तो पड़ती ही रहती है)। कुछ मामलों में मोबाइल भी मददगार हो सकता है (ऑक्सफ़र्ड, कॉलिंज़ के अच्छे कोश थोड़े ख़र्च पर उपलब्ध हैं)।

हिंदी कोश :

1 मानक हिंदी कोश (पांच भाग), आचार्य रामचंद्र वर्मा (हिंदी साहित्य सम्मलेन)
2 बृहत् हिंदी कोश, कालिका प्रसाद व अन्य (ज्ञानमंडल)
3 बृहत् प्रामाणिक हिंदी कोश, आ. रामचंद्र वर्मा/बदरीनाथ कपूर (लोकभारती)

अँगरेज़ी-हिंदी:

1 Chambers English-Hindi Dictionary, Dr Suresh Awasthi, Dr Induja Awasthi (Allied Publishers)
2 अँगरेज़ी-हिंदी कोश, फ़ादर कामिल बुल्के (एस. चंद एंड कं.)
3 English-English-Hindi Dict., Dr Suresh kumar, Dr Ramanath Sahay (Oxford)

हिंदी-अँगरेज़ी:

1 Hindi-English Dict., Ed. Sangeeta S. Parikh etc. (Allied)
2 Hindi-English Dict., Ed. RS McGregor (Oxford)

संस्कृत-हिंदी:

1 संस्कृत-हिंदी शब्दकोश, वा.शि. आप्टे (मोतीलाल बनारसी दास)

उर्दू-हिंदी:

1 उर्दू-हिंदी शब्दकोश, मो. मुस्तफ़ा खां 'मद्दाह' (उ.प्र. हिंदी संस्थान)
2 जदीद उर्दू-हिंदी कोश, हुमैरा सिद्दीक़ी आदि (लखनऊ किताबघर)
3 उर्दू-हिंदी शब्दकोश, मो. सज्जाद उस्मानी, सुधीन्द्र कुमार (स्वराज)

मुहावरा/लोकोक्ति कोश:

1 मानक हिंदी मुहावरा कोश (दो भाग), डॉ शोभाराम शर्मा (तक्षशिला)
2 बृहत् हिंदी लोकोक्ति कोश, डॉ भोलानाथ तिवारी (किताबघर)

पर्यायवाची/समान्तर कोश:

1 पर्यायवाची और विलोम शब्दकोश, डॉ गोविन्द चातक (तक्षशिला)
2 समांतर कोश (थिसारस), अरविन्द एवं कुसुम कुमार (नेशनल बुक ट्रस्ट)
(ये लेखक के अपने विचार हैं।)
००००००००००००००००







एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
जयश्री रॉय और प्रमोद राय को 'राजेंद्र यादव हंस कथा सम्मान' 2020-21
मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
हिन्दी कहानी 'अज़ाब' - विजयश्री तनवीर | Vijayshree Tanveer - Hindi Story - Azab
गुलज़ार की 10 शानदार कविताएं! #Gulzar's 10 Marvelous Poems
Hindi Story: दादी माँ — शिवप्रसाद सिंह की कहानी | Dadi Maa By Shivprasad Singh
ज़ेहाल-ए-मिस्कीं मकुन तग़ाफ़ुल Zehaal-e-miskeen makun taghaful زحالِ مسکیں مکن تغافل
परिन्दों का लौटना: उर्मिला शिरीष की भावुक प्रेम कहानी 2025
कहानी कैसे लिखें — कहानी के तत्व — रोहिणी अग्रवाल
हिलाल अहमद 'आतिफ' की दस कविताएं | भाषा, समय, संवेदनाओं की हिंदी कविताएँ | शब्दांकन