डॉ शशि थरूर को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की श्रीमती सोनिया गाँधी से अपील | Shashi Tharoor Should be President Congress

कांग्रेस अध्यक्ष कौन बनेगा, भविष्य बताएगा, वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा स्वयं को सम्हाल नहीं पाना निराशाजनक है। ओवरसीज कांग्रेस, अमेरिका के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम सोनिया गांधी को इस चिट्ठी में डॉ थरूर को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कुछ तथ्य रख रहे हैं। पढ़ें । ~ सं 




शशि थरूर एक धर्मनिष्ठ हिंदू है जिसकी आस्था में सभी धर्मों का सम्मान शामिल है।

जॉर्ज अब्राहम

[उपाध्यक्ष / इंडियन ओवरसीज काँग्रेस, अमेरिका ]


आदरणीय श्रीमती सोनिया गाँधी जी से सनिवेदन अनुरोध पत्र।

आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी!
नमस्कार!

यह पत्र आज मैं अपार दुखी मन से लिख रहा हूं! 2024 के राष्ट्रीय चुनाव सिर पर हैं और इस घड़ी में जब हमें मोदी सरकार को फिर से सत्तासीन होने से रोकने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी चाहिए, तब हमारी पार्टी के दिग्गज नेता एक-एक कर पार्टी को अलविदा कह रहे हैं! 

ऐसे हालात में जब राहुल गांधी जी स्पष्ट तौर पर कोई भी पदभार ग्रहण करने से इंकार कर चुके हैं तब मेरा सुझाव निम्नलिखित है!

पार्टी के मौजूदा हालात के लिए किसी पर भी दोषारोपण ना करते हुए मेरा मानना है कि हमें नए सिरे से शुरुआत करनी चाहिए! हमें पार्टी की कमान एक ऐसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी इंसान के हाथों में सौंपनी चाहिए जो तुरंत प्रभाव डाल सके, और व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि ऐसा विकल्प डॉ शशि थरूर के अलावा कोई और हो ही नहीं सकता! ऐसे नाजुक वक्त में अगर Inner Circle से किसी पुराने विश्वासपात्र को यह दायित्व सौंपा गया तो जनता के लिए उसे स्वीकार करना कठिन होगा, जनता उसे कठपुतली से ज्यादा कुछ नहीं समझेगी!  इस हालात में जनता का विश्वास पूर्ण रूप से हासिल करना अति आवश्यक है!

सवाल उठता है के शशि थरूर ही क्यों ?

भारत एक युवा देश है जहां 62% आबादी 15 -59 साल और 55% आबादी 25 साल से नीचे है! युवा जनता आजाद ख्याली, भ्रष्टाचारमुक्त, वंशवादमुक्त और विकास प्रधान राजनीति और सरकार को पसंद करती है! उन्हें आधुनिक, दूरदर्शी और ज्ञानी नेताओं की तलाश है, और शशि थरूर इस मायने में सभी शर्ते पूरी करते हैं! 

पढ़ें: सोनिया गांधी की असंभव कहानी! — डॉ शशि थरूर


उत्तर से लेकर दक्षिण और पश्चिम से पूर्व तक हर हिंदुस्तानी उनकी ज्ञान और बुद्धिमता का कायल है! श्री शशि थरूर का करिश्माई व्यक्तित्व पार्टी को इस परिस्थिति से बाहर निकाल कर दोबारा मजबूती देने में सक्षम है!

शशि थरूर स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के सच्चे प्रशंसक हैं और महान भारत के नेहरूवादी दृष्टिकोण के समर्थक हैं!  वह धर्मनिरपेक्षता के हिमायती हैं और इसके पक्ष में दृढ़ता से तर्क रखते हैं! भारतीय समाज में उन्हें नेहरूवादी विचारक के रूप में जाना जाता है और इस विषय पर उनकी लिखी किताबें देश-विदेश में मशहूर हुई हैं! 

थरूर सैद्धान्तिक रूप से गांधीवादी, दृष्टिकोण से नेहरूवादी और इच्छाशक्ति में पटेल रूपक हैं और ये सभी लक्षण भारत की आम जनता युवा और बुद्धिजीवियों को आकर्षित करेगा जो लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष भारत का सपना देखते हैं!

शशि थरूर एक जबरदस्त वक्ता हैं जो हिंदी, बंगाली और अपनी मातृभाषा मलयालम के अलावा कई अन्य भाषाओं के ज्ञानी हैं! अंग्रेजी में तो उनका भाषा कौशल बेजोड़ है ही और उन्हें फ्रेंच के भाषा ज्ञान के लिए भी जाना जाता है! संवाद में उनका कोई सानी नहीं और ऑक्सफोर्ड में भारत के पक्ष में उनके भाषण से प्रभावशाली कोई भाषण नहीं! 

उन्होंने हर विषय पर गहन अध्ययन करके सरकार को बार-बार कटघरे में खड़ा करके साबित कर दिया है कि वह एक महान सांसद हैं! उनका अध्यन कौशल शानदार है!  लोकसभा में उनके दिए भाषण के तर्क साक्षी हैं कि उन्होंने किस मजबूती से पार्टी का पक्ष एक आमजन की भाषा में रखा है, यही वह कारण है कि वह केरल की संसदीय सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं, जिसे कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ माना जाता है! 

इस बात से सभी अवगत हैं कि शशि थरूर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का चुनाव लड़ चुके हैं और उनके पास अनुभव के साथ-साथ अन्य राष्ट्र के राष्ट्रअध्यक्षों का स्नेह भी प्राप्त  है! उन्होंने कॉफी अन्नान के साथ ना केवल अंतरराष्ट्रीय शांति अभियान का संचालन किया था बल्कि वह संयुक्त राष्ट्र के सूचना विभाग के प्रमुख भी रहे हैं।

यह जन नेता एक ऐसे व्यक्तित्व का धनी है जो जहां जाए वही भीड़ उमड़ आती है!  विभिन्न रैलियों और अभियानों के दौरान उनकी मांग स्पष्ट रूप से उनकी सामूहिक अपील को दर्शाती है!  इस पद पर उनकी नियुक्ति ना केवल लाखों युवाओं को कांग्रेस की ओर आकर्षित करेगी बल्कि उन्हें भी दोबारा कांग्रेस में आने के लिए प्रेरित करेगी जो पिछले एक दशक में पार्टी छोड़ चुके हैं!

शशि थरूर 24X7 काम कर सकते हैं और लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में किसी भी प्रतिद्वंदी को मात दे सकते हैं! थरूर वह इंसान प्रतीत होते हैं जो काम और दायित्व को बांटकर करने में इच्छुक रहते हैं इस मामले में उनकी सोच सकारात्मक है ! थरूर समाज के विविध पृष्ठभूमि वाले लोगों से अच्छे संबंध रखते हैं और गरीबों के प्रति सहानुभूति भी रखते हैं! 

शशि थरूर एक धर्मनिष्ठ हिंदू है जिसकी आस्था में सभी धर्मों का सम्मान शामिल है। वह राजनीतिक रूप में एक सख्त सेकुलर हैं और मानते हैं कि कोई इंसान परमात्मा तक किस रास्ते चलकर जाना चाहता है यह तय करना राज्य का काम नहीं है। यधपि धर्म किसी पद के लिए कोई मापदंड नहीं है, मगर वह हिंदू कट्टरपंथियों द्वारा प्रचारित सोच को खारिज करते हुए खुद को एक गर्वित हिंदू मानते हैं! उन्हें सत्यानिष्ठ और सम्मानित व्यक्ति माना जा सकता है जिसने अपने निर्वाचन क्षेत्र की सेवा संपूर्ण समर्पण से की है! उनके पास वह ज्ञान और कौशल है जो कांग्रेस पार्टी को ना केवल नए क्षितिज पर ले जाएगा बल्कि विपक्ष के लगाए गए वंशवाद और भाई भतीजावाद के आरोप पर भी विराम लगा देगा! 

थरूर एक भरोसेमंद व्यक्ति हैं और आपके प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है! शशि जी आपके स्वर्गीय पति श्री राजीव गांधी जी के एक मजबूत आत्मनिर्भर और सर्वश्रेष्ठ भारत के सपने में पूर्ण विश्वास रखते हैं!  

मौजूदा सरकार में बैठे लोगों द्वारा इस राष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों और आपके स्वर्गीय पूर्वजों के सपनों के भारत को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है!

यह पत्र केवल मेरे व्यक्तिगत विचारों की अभिव्यक्ति नहीं है बल्कि यह पत्र मैं देश और विदेश में बैठे भारतीयों की नब्ज टटोलने के बाद लिख रहा हूं! इस पत्र में एक राष्ट्र की आशा, आकांक्षा और उन लोगों की उम्मीद है जो कांग्रेस को रसातल से निकालकर उस भारत देश का नेतृत्व करते देखना चाहते हैं जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों के विनाश के करीब पहुंच चुका है! 

मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से शशि थरूर जी को AICC के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में मनाने और उनका समर्थन और मार्गदर्शन करने का आग्रह करता हूं ! यही समय है जब कांग्रेस पार्टी को सभी सही कारणों से देश के सम्मुख द्रश्यमान होना चाहिए! समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के सामने कांग्रेस की छवि ऐसी बन चुकी है जो हार से कोई सबक नहीं लेती! शशि थरूर के चयन से इस भ्रांति पर विराम लगेगा! 

काँग्रेस अब और हार बर्दाश्त नही कर सकती! यही वक्त है जब हमें कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए ताकि 2024 के चुनाव से पहले हम एक अजेय विकल्प दे सकें!

ये अंतिम लड़ाई सारी ताकत लगाकर  लड़नी होगी! इस दिशा में शशि थरूर का चयन एक मील का पत्थर साबित होगा!

इस संबंध में आपका और राहुल जी का समर्थन बहुत महत्वपूर्ण है!

भारत तड़प रहा है और इंतजार कर रहा है!

अभी नहीं तो कभी नहीं!

कांग्रेस नहीं तो कौन?

धन्यवाद!


जॉर्ज अब्राहम
उपाध्यक्ष
इंडियन ओवरसीज काँग्रेस, अमेरिका।
917-544-4137

००००००००००००००००

nmrk5136

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

ज़ेहाल-ए-मिस्कीं मकुन तग़ाफ़ुल Zehaal-e-miskeen makun taghaful زحالِ مسکیں مکن تغافل
ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
नासिरा शर्मा के उपन्यास 'शाल्मली’ के बहाने स्त्री विमर्श पर चर्चा —  रोहिणी अग्रवाल
भवतु सब्ब मंगलं  — सत्येंद्र प्रताप सिंह | #विपश्यना
Hindi Story: दादी माँ — शिवप्रसाद सिंह की कहानी | Dadi Maa By Shivprasad Singh
मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
NDTV Khabar खबर
मैत्रेयी पुष्पा की कहानियाँ — 'पगला गई है भागवती!...'
फ्रैंक हुजूर की इरोटिका 'सोहो: जिस्‍म से रूह का सफर' ⋙ऑनलाइन बुकिंग⋘
मन्नू भंडारी की कहानी — 'रानी माँ का चबूतरा' | Manu Bhandari Short Story in Hindi - 'Rani Maa ka Chabutra'