अनुपम वीजा – ओम थानवी

DID ANUPAM KHER APPLY FOR VIZA
अनुपम खेर भी कमाल हैं, वीजा का आवेदन ही दाखिल नहीं किया और कहते हैं खारिज हो गया! 



ये अनुपम खेर भी कमाल हैं, वीजा का आवेदन ही दाखिल नहीं किया और कहते हैं खारिज हो गया! वीजा खारिज करने पर हर दूतावास/उच्चायोग पासपोर्ट पर मुहर लगाता है। खेर ने न पासपोर्ट जमा कराया, न वीजा से इनकार हुआ। ऐसा उच्चायुक्त को खुद टीवी पर कहते सुना, फिर उनका ट्वीट भी देखा। अगर उच्चायोग गलतबयानी कर रहा है तो अनुपम खेर वीजा निरस्तगी का प्रमाण पेश करें, वरना ऐसे हुल्लड़ से उनकी रही-सही साख भी जाती रहेगी। लगता है मोदी सरकार के समर्थन और बदले में पद्मभूषण पाने से हुई हुज्जत की भरपाई वे कुछ ऐसी सच्ची-झूठी दास्तान के भरोसे सहानुभूति बटोर कर करना चाहते हैं। 

पाकिस्तान भारत के एक नामी अभिनेता को वीजा देने से इनकार करे तो निश्चय ही यह उसका शर्मनाक आचरण होगा। जैसे गुलाम अली को भारत वीजा देता है और वे यहाँ अपना कार्यक्रम पेश करते हैं, अनुपम खेर और अन्य कलाकारों को भी वही सम्मान मिलना चाहिए। गुलाम अली को वीजा न मिले या उसे पाकर भी वे अपना कार्यक्रम यहाँ पेश न कर सकें जैसा कि मुंबई में भाजपा से गठजोड़ वाली शिवसेना ने किया, यह उतना ही बुरा होगा जितना अनुपम खेर को वहां जाने के लिए वीजा न देना या दें तो वीजा (जब भी मिलता है) के बावजूद कराची में उन्हें अपनी बात कहने से रोकना। ताली दोनों हाथों से बजती है; मोदी-नवाज़ मेल-मिलाप को देखते अगर दोनों देश कूटनीति में रंजिश का रिश्ता बनाए रखते हैं तो यह बेहतर कोशिशों को पलीता लगाने जैसा काम होगा।

(ओम थानवी की facebook wall से)

ये पढ़ी हैं आपने?

ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
भवतु सब्ब मंगलं  — सत्येंद्र प्रताप सिंह | #विपश्यना
चित्तकोबरा क्या है? पढ़िए मृदुला गर्ग के उपन्यास का अंश - कुछ क्षण अँधेरा और पल सकता है | Chitkobra Upanyas - Mridula Garg
मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
 प्रत्यक्षा के उपन्यास शीशाघर पर राजीव कुमार का गहन पाठ
बिहारियों का विस्थापन: ‘समय की रेत पर’ की कथा
ज़ेहाल-ए-मिस्कीं मकुन तग़ाफ़ुल Zehaal-e-miskeen makun taghaful زحالِ مسکیں مکن تغافل
परिन्दों का लौटना: उर्मिला शिरीष की भावुक प्रेम कहानी 2025
शाकाहार बनाम माँसाहार जिरह के अर्धसत्य — मृणाल पाण्डे #MrinalPande
Hindi Story: दादी माँ — शिवप्रसाद सिंह की कहानी | Dadi Maa By Shivprasad Singh