वर्ष 2014 के “ढींगरा फाउंडेशन-हिन्दी चेतना अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान उषा प्रियंवदा (अमेरिका), चित्रा मुद्गल और ज्ञान चतुर्वेदी (भारत) को प्रदान किए जाएंगे | Dhingra Family Foundation and Hindi Chetna International Awards to Usha Priyamvada, Chitra Mudgal, Gyan Chaturvedi


वर्ष 2014 का ढींगरा फाउंडेशन-हिन्दी चेतना अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान  (समग्र साहित्यिक अवदान हेतु) उषा प्रियंवदा (अमेरिका), ढींगरा फाउंडेशन-हिन्दी चेतना अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध कथाकार-साहित्यकार चित्रा मुद्गल को उनके कहानी संग्रह ‘पेंटिंग अकेली है’(सामयिक प्रकाशन) और 'हम न मरब'  उपन्यास (राजकमल प्रकाशन) के लिए डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह 30 अगस्त 2015 रविवार को मोर्रिस्विल, नार्थ कैरोलिना, अमेरिका में आयोजित किया जाएगा। पुरस्कार के अंतर्गत तीनों रचनाकारों को ‘ढींगरा फ़ाउण्डेशन-अमेरिका’ की ओर से शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न के साथ पांच सौ डॉलर (लगभग 31 हज़ार रुपये) की सम्मान राशि और यात्रा व्यय भी दिया जाएगा।   


‘हिंदी चेतना’ की संपादक डॉ. सुधा ओम ढींगरा ने बताया - ‘ढींगरा फाउंडेशन-अमेरिका’ की स्थापना भाषा, शिक्षा, साहित्य और स्वास्थ के लिए प्रतिबद्ध संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करने हेतु की गई है ताकि इनके द्वारा युवा पीढ़ी और बच्चों को प्रोत्साहित कर सही मार्गदर्शन दिया जा सके। देश-विदेश की उत्तम हिंदी साहित्यिक कृतियों एवं साहित्यकारों के साहित्यिक योगदान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना भी इसका उद्देश्य है। उत्तरी अमेरिका की त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका ‘हिंदी चेतना’  को गत 16 वर्षों से हिंदी प्रचारिणी सभा प्रकाशित कर रही है। हिंदी प्रचारिणी सभा की स्थापना1998 में हुई थी।
nmrk5136

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
 प्रत्यक्षा के उपन्यास शीशाघर पर राजीव कुमार का गहन पाठ
मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
भवतु सब्ब मंगलं  — सत्येंद्र प्रताप सिंह | #विपश्यना
चित्तकोबरा क्या है? पढ़िए मृदुला गर्ग के उपन्यास का अंश - कुछ क्षण अँधेरा और पल सकता है | Chitkobra Upanyas - Mridula Garg
एक चुनाव और क़िस्मत की दो चाबियाँ! - क़मर वहीद नक़वी | Qamar Waheed Naqvi on Election 2014
महादेवी वर्मा की कहानी बिबिया Mahadevi Verma Stories list in Hindi BIBIYA
परिन्दों का लौटना: उर्मिला शिरीष की भावुक प्रेम कहानी 2025
बिहारियों का विस्थापन: ‘समय की रेत पर’ की कथा
शाकाहार बनाम माँसाहार जिरह के अर्धसत्य — मृणाल पाण्डे #MrinalPande