‘ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार 2016’ की बड़ी-लिस्ट जारी हुई Oxford Bookstore Book Cover Prize

the ‘Oxford Bookstore Book Cover Prize’ has announced the much awaited longlist of its second edition at a literary gathering hosted by Priti Paul.

भारतीय पुस्तकों के आवरण अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होंगे

- शब्दांकन 

8 नवम्बर की शाम दिल्ली के ऑक्सफ़ोर्ड बुक स्टोर, कनॉट प्लेस में प्रीती पॉल के बुलावे पर आये विभिन्न भाषाओं के साहित्यकारों के बीच द्वितीय ‘ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार’ की बड़ी-लिस्ट जारी की गयी. आवरणों को चुनने वाली जूरी में शामिल हैं —


session on Books Covers and Graphic Identity with speakers Aman Nath, Bena Sareen, Priti Paul and Namita Gokhale.
Namita Gokhle, Priti Pual, Bena Sareen and Aman Nath

अमन नाथ, भारत के पहले विरासत-होटल व्यवसायी, वास्तुकला-पुनरोद्धारक
अलका पांडे, कला समीक्षक और संरक्षक ,

दयानीता सिंह,  मौलिक समकालीन भारतीय फोटोग्राफर, ग्रंथकार
नमिता गोखले, लेखक, प्रकाशक और समारोह निदेशक  और
प्रीति पॉल, एपीजे सुरेंद्र ग्रुप निदेशक तथा ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर श्रृंखला की रचनात्मक शक्ति

In its first year, the prize was given to designer Bena Sareen for the book, Talking of Justice by author Leila Seth, published by Aleph.
पहला Oxford Book Cover Prize 2015 में बीना सरीन को मिला था. 

इस मौके पर अमन नाथ, बीना सरीन, प्रीती पॉल और नमिता गोखले ने ‘किताबों, आवरणों और उनकी ग्राफ़िक-पहचान’ पर महत्वपूर्ण जानकारियों पर बातचीत भी की जिसमें ऐसे कई ज़रूरी बिन्दुओं को भी साझा किया, जिनसे पुस्तकों के आवरण की महत्ता समझी जा सके.

Jury Member, Ms. Namita Gokhale said It's enlightening to encounter so many styles and genres of graphic and illustrative design, of text and image and calligraphy. Wonderful to be associated with this prize.
Maina Bhagat and Namita Gokhle
ऐसे में जब पुस्तकों की ख़रीददारी में ऑनलाइन-शॉपिंग एक बड़ा बाज़ार बन चुकी है, पुस्तक-आवरण की संरचना में कला, रंग फॉण्ट आदि तत्वों का समायोजन, बहुत हद तक उनकी बिक्री पर प्रभाव डाल रहा है. ‘ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार’ जैसे आयोजन निश्चित ही लेखक, प्रकाशक से लेकर पाठक तक सबको, आवरण-डिज़ाइनर और उसके काम का मूल्य समझाएगा और भविष्य में भारतीय पुस्तकों के आवरण अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होंगे.

The shortlist of the Oxford Bookstore Book Cover Prize’s second edition will be announced at the Apeejay Kolkata Literary Festival in January 2017
Maina Bhagat
‘ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार’ की छोटी-लिस्ट, यानी बड़ी-लिस्ट के चुनिन्दा आवरण, जनवरी 2017 में होने वाले ‘एपीजे कोलकाता साहित्योत्सव’ में जारी की जाएगी जिसमें शामिल आवरणों की एक प्रदर्शनी ‘ऑक्सफ़ोर्ड बुक स्टोर, कनॉट प्लेस’ में लगायी जायेगी. सबसे बेहतरीन आवरण की घोषणा जयपुर बुक मार्क, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल – 2017 में की जाएगी तथा डिज़ाइनर को द्वितीय ‘ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार’ दिया जायेगा.

Ms. Priti Paul said The Oxford Bookstore Book Cover Prize appreciates the importance of the balance of graphics and narrative, particularly in our increasingly visual age. We believe that a book cover interprets and decodes the ensuing text in crucial ways that contribute to its ultimate success.
Apeejay Surrendra Group Director Priti Paul and Documentary filmmaker Renuka George

‘ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार’ की बड़ी-लिस्ट / Oxford Bookstore Book Cover Prize's longlist 


1. अ रैग डॉल आफ्टर माय हार्ट— डिजाइनर: श्रुति श्याम | लेखक: अनुराधा वैद्य | प्रकाशक: ज़ुबान
2. अहमदाबाद — डिजाइनर: ए निखिल | लेखक: अमृता शाह | प्रकाशक: ब्लूम्सबरी
3. अंदाल— डिजाइनर: सुनान्दिनी बनर्जी | लेखक: प्रिया सरुक्कई छाबड़िया | प्रकाशक: ज़ुबान
Bharat Tiwari, Aman Nath and HR head Oxford Bookstore
Bharat Tiwari, Aman Nath and Karishma Dhawan
4. बिटवीन द असासिनेशन— डिजाइनर: हैतेन्लो सम्य् | लेखक: अरविन्द अडिग | प्रकाशक: पान मैकमिलन
5. भूले बिसरे चंद तराने — डिजाइनर: मुग्धा साधवानी, नीता गुप्ता | लेखक: नीरजा पंत | प्रकाशक: यात्रा बुक्स
6. चिलीज एंड पॉरज— डिजाइनर: प्रिया कुरियन | लेखक: मीता कपूर | प्रकाशक: हार्पर कोलिन्स
7. कलेक्टेड सीरीज— डिजाइनर: स्टुअर्ट डैली | लेखक: नैयर मसूद | प्रकाशक: पेंगुइन
8. डैडी’स बॉय— डिजाइनर: सौरभ गर्गे गर्गे | लेखक: शंदाना मिन्हास | प्रकाशक: हार्पर कोलिन्स
9. डू यू नौ एनी गुड बॉय— डिजाइनर: अपराजिता नैनन | लेखक: मीती श्रॉफ शाह | प्रकाशक: पान मैकमिलन
10 फ़िराक़ गोरखपुरी— डिजाइनर: निखिल अफाले | लेखक: अजय मानसिंह | प्रकाशक: रोली बुक्स
11. फ्रॉम सूप तो सुपरस्टार— डिजाइनर: पारू रमेश | लेखक: कार्तिक शंकर | प्रकाशक: हार्पर कोलिन्स
12. घचर घोचर — डिजाइनर: भावी मेहता | लेखक: विवेक शानबाग | प्रकाशक: हार्पर कोलिन्स
13. गीता प्रेस एंड थे मेकिंग ऑफ़ हिन्दू इण्डिया — डिजाइनर: पारू रमेश | लेखक: अक्षय मुकुल | प्रकाशक: हार्पर कोलिन्स
14. हाफ ऑफ़ व्हाट आई से — डिजाइनर: एस डी अली, भावना सिंह | लेखक: अनिल मेनन | प्रकाशक: ब्लूम्सबरी
15. कलकत्ता — डिजाइनर: पिनाकी डी | लेखक: कुणाल बसु | प्रकाशक: पान मैकमिलन
16. कोथागोई— डिजाइनर: वाणी प्रकाशन संपादकीय टीम | लेखक: प्रभात रंजन | प्रकाशक: वाणी प्रकाशन
17. लॉस्ट एड्रेसेस —डिजाइनर: मिशा ओबेरॉय | लेखक: कृष्णा बोस | प्रकाशक: नियोगी बुक्स
18. माय नेम इज़ राधा — डिजाइनर: तारा उपाध्याय | लेखक: सआदत हसन मंटो | प्रकाशक: पेंगुइन
19. वन्स अपॉन अ टाइम — डिजाइनर: भावी मेहता | लेखक: अशोक श्रीनिवासन | प्रकाशक: हार्पर कोलिन्स
20. पांडेमोनियम — डिजाइनर: राजा राम | लेखक: पीयूष पांडे | प्रकाशक: पेंगुइन
21. द कॉस्मोपॉलिटन— डिजाइनर: अपराजिता नैनन | लेखक: अंजुम हसन | प्रकाशक: पेंगुइन
22. दी एमरजेंसी — डिजाइनर: चेतन किशोर | लेखक: कूमी कपूर | प्रकाशक: पेंगुइन
23. द गर्ल हु एट बुक्स — डिजाइनर: कीर्ति मोंगा | लेखक: नीलांजन रॉय | प्रकाशक: हार्पर कोलिन्स
24. द आइलैंड ऑफ़ लॉस्ट गर्ल्स — डिजाइनर: भावी मेहता | लेखक: मंजुला पद्मनाभन | प्रकाशक: हाचेट
25 द शार्प नाइफ ऑफ़ मेमोरी — डिजाइनर: उजान दत्ता | लेखक: कोंडापल्ली कोटेस्वरम्मा | प्रकाशक: ज़ुबान
००००००००००००००००

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ