आधी हक़ीक़त आधा फ़साना — ओम थानवी #BlackMoney #DeMonetisation @omthanvi



सरकार के दर्ज़नों फ़ैसले (बलात्कार आरोपी को मंत्री बनाने से लेकर टीवी चैनल पर प्रतिबंध तक) सवाल उठाने पर ही पलटे गए, सुधारे गए 

— ओम थानवी

आधी हक़ीक़त आधा फ़साना — ओम थानवी


रवीश कुमार ने उस रोज़ अच्छी बात कही थी कि “हम कैसा लोकतंत्र बना रहे हैं जिसमें सवाल उठाने वाले को राष्ट्रविरोधी या गद्दार क़रार दे दिया जाता है।“

मगर राष्ट्रविरोधी या गद्दारी के जुमले पुराने हुए, अब सरकार के फ़ैसले को अहम मानकर भी अगर आप दो-चार सवाल उठा दें तो आपको भ्रष्टाचार का समर्थक ठहराया जाना भी तय है।

अजीब दौर है। जो बोलता है, उसे इस तरह चुप रहना सिखाया जाता है। यह भूलते हुए कि सरकार के दर्ज़नों फ़ैसले (बलात्कार आरोपी को मंत्री बनाने से लेकर टीवी चैनल पर प्रतिबंध तक) सवाल उठाने पर ही पलटे गए, सुधारे गए

कौन सच्चा भारतीय भ्रष्टाचार का ख़ात्मा नहीं चाहता। पर जो सवाल उठ रहे हैं, उन्हें सुनने का हौसला होना चाहिए। काले धन पर काबू पाने की यह पहल अहम है। पर इसके पीछे इच्छाशक्ति तब दिखाई देगी जब राजनीतिक दल  —
 धन चैक से लें,
 खातों को पारदर्शी बनाएं,
 आरटीआइ से आँख न चुराएं।

Om Thanvi on Currency Politics and Politicians


और इसकी पहल — मैं फिर कहना चाहूंगा — सत्ताधारी भाजपा क्यों नहीं करती? वाहवाही बटोरने में उसे इससे और फ़ायदा ही होगा! भ्रष्ट लोग और व्यापारी काला धन खंगालें यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी; पर सत्ताधारी दल ही काला धन — नए नोटों में सही — वसूलना जारी रखे, यह तो कोई बात न हुई!

नेताओं का विलासिता भरा जीवन, बग़ैर कमाए बंगले-फ़ार्महाउस, बड़ी-बड़ी गाड़ियां, कपड़े-लत्ते सब काले धन से चलते हैं। जबकि ग़रीब को महँगाई पीस रही है। नए-पुराने नोटों का आना-जाना 'लोकतंत्र' के इस काले पहलू पर कोई फ़र्क़ नहीं डालता तो माफ़ कीजिए, आपकी कोशिश आधी हक़ीक़त आधा फ़साना है।

००००००००००००००००
यह पढ़िए : कृष्णा सोबती — हम भारतवासियों को सत्ता की दहाड़ें नहीं भाती  
nmrk5136

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
ज़ेहाल-ए-मिस्कीं मकुन तग़ाफ़ुल Zehaal-e-miskeen makun taghaful زحالِ مسکیں مکن تغافل
Hindi Story: कोई रिश्ता ना होगा तब — नीलिमा शर्मा की कहानी
Hindi Story: दादी माँ — शिवप्रसाद सिंह की कहानी | Dadi Maa By Shivprasad Singh
 प्रेमचंद के फटे जूते — हरिशंकर परसाई Premchand ke phate joote hindi premchand ki kahani
भवतु सब्ब मंगलं  — सत्येंद्र प्रताप सिंह | #विपश्यना
मन्नू भंडारी की कहानी — 'रानी माँ का चबूतरा' | Manu Bhandari Short Story in Hindi - 'Rani Maa ka Chabutra'
कहानी ... प्लीज मम्मी, किल मी ! - प्रेम भारद्वाज
फ्रैंक हुजूर की इरोटिका 'सोहो: जिस्‍म से रूह का सफर' ⋙ऑनलाइन बुकिंग⋘