साहित्य अकादमी सम्मान 2013 | Sahitya Akademi Award 2013

11 मार्च 2013, नई दिल्ली
साहित्य अकादमी ने जावेद अख्तर, सुबोध सरकार और मृदुला गर्ग समेत 24 जाने माने कवियों एवं साहित्यकारों को यहां अपने वाषिर्क उत्सव में सम्मानित किया.


साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने एक समारोह में कहा कि इन महान साहित्यकारों ने भारतीय साहित्य को जो विशाल योगदान दिया है, साहित्य अकादमी उसकी तुलना में उन्हें सम्मानित कर महज आभार व्यक्त रही है. साहित्य अकादमी ने कवियों, लेखकों, निबंधकारों एवं नाटककारों को अंग्रेजी समेत 24 मान्यता प्राप्त भारतीय भाषाओं में छपी उनकी कृतियों के लिए पुरस्कृत किया.
साहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनिवासराव ने कहा कि यदि हम भारतीय लेखकों एवं दार्शनिकों द्वारा लिखी बेहतरीन पुस्तकों को पढ़ने और उन पर मनन करने के लिए थोड़ा अधिक समय दें तो हममें से प्रत्येक को उनके ज्ञान से लाभ होगा और हम आज जो हैं, उससे बेहतर इंसान बनेंगे. साहित्य अकादमी ने जावेद अख्तर (उर्दू), अंबिका दत्त (राजस्थानी) और सुबोध सरकार (बंगाली) जैसे कवियों तथा मृदुला गर्ग (हिंदी), मनमोहन (पंजाबी) और आरएनजोए डीक्रूज (तमिल) जैसे जाने माने उपन्यासकारों को पुरस्कृत किया.

इनके अलावा रबिंद्र सरकार (असमिया), अनिल बोरो (बोडो), सीता राम सपोलिया (डोगरी), तेमसुला एओ (अंग्रेजी), चीनू मोदी (गुजराती), सीएन रामचंद्रन (कन्नड़), मोहिउद्दीन रेशी (कश्मीरी), तुकाराम राम शेत (कोंकणी), सुरेश्वर झा (मैथिली), एम एन पालूर (मलयालम) और माखोनमणि मोंगसाबा (मणिपुरी) को सम्मानित किया गया.

इस दौरान सतीश कलसेकर (मराठी), मनबहादुर प्रधान (नेपाली), बिजय मिश्रा (ओड़िया), राधाकांत ठाकुर (संस्कृत), अजरुन चरण हेमबरन (संताली), नामदेव ताराचंदानी (सिंधी) और कात्यायनी विद्माहे (तेलुगू) को भी पुरस्कृत किया गया.

Sahitya Akademi Award Winners 2013

Rabindra Sarkar (Assamese), Subodh Sarkar (Bengali) Anil Boro (Bodo), Sita Ram Sapolia (Dogri) , Temsula Ao (English) Chinu Modi (Gujarati), Mridula Garg (Hindi), C.N. Ramachandran (Kannada), Mohi-ud-Din Reshi (Kashmiri), Tukaram Rama Shet (Konkani), Sureshwar Jha (Maithili)
M.N. Paloor (Malayalam), Makhonmani Mongsaba (Manipuri), Satish Kalsekar (Marathi), Manbahadur Pradhan (Nepali), Bijay Mishra (Odia), Manmohan (Punjabi), Ambika Dutt (Rajasthani), Radhakant Thakur (Sanskrit), Arjun Charan Hembram (Santali), Namdev Tarachandani (Sindhi), R.N. Joe D’ Cruz (Tamil), Katyayani Vidmahe (Telugu), Javed Akhtar (Urdu).

Welcome Address : K. Sreenivasarao (Secretary, Sahitya Akademi)
Presidential Address : Vishwanath Prasad Tiwari (President, Sahitya Akademi)
Citation and Presentation of Awards
Address by Chief Guest : Ramakant Rath (Eminent Odia Poet & Fellow, Sahitya Akademi)
Vote of Thanks : Chandrashekhar Kambar (Vice-President, Sahitya Akademi)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
जयश्री रॉय और प्रमोद राय को 'राजेंद्र यादव हंस कथा सम्मान' 2020-21
मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
हिन्दी कहानी 'अज़ाब' - विजयश्री तनवीर | Vijayshree Tanveer - Hindi Story - Azab
गुलज़ार की 10 शानदार कविताएं! #Gulzar's 10 Marvelous Poems
Hindi Story: दादी माँ — शिवप्रसाद सिंह की कहानी | Dadi Maa By Shivprasad Singh
चाइल्ड इज़ द फ़ादर ऑफ़ मैन | वंदना राग | सरकफंदा उपन्यास अंश
परिन्दों का लौटना: उर्मिला शिरीष की भावुक प्रेम कहानी 2025
कहानी कैसे लिखें — कहानी के तत्व — रोहिणी अग्रवाल
 प्रेमचंद के फटे जूते — हरिशंकर परसाई Premchand ke phate joote hindi premchand ki kahani