ट्विटर: तस्वीर नहीं, बेटी के साथ क्या हुआ यह देखें — डॉ शशि थरूर | Restore Rahul Gandhi’s Twitter account - Shashi Tharoor





हालात बदतर करते ट्विटर के दोहरे मापदण्ड

— डॉ  शशि थरूर


इसमें कोई दो राय नहीं है कि 9 वर्ष की दलित बेटी के बलात्कार,उसकी हत्या और हड़बड़ी में किये गए दाहसंस्कार ने देश की आत्मा को झकझोर दिया। इसपर फौरन की जानेवाली कार्यवाही एक तकनीकी कानून तोड़ने के चलते राहुल गांधी के ख़िलाफ़ नहीं, वरन उसपर होनी चाहिए जो इस मानवीय त्रासदी के सहअपराधी थे।

मैं ट्विटर की स्थिति समझता हूँ  कि जिस अकाउंट ने भारतीय क़ानून और ट्विटर नीति का उल्लंघन किया उसे ब्लॉक करने के अलावा उसके पास और कोई रास्ता नहीं है। क़ानून तो क़ानून है किन्तु नीति का पुनर्विलोकन किया जा सकता है । अकाउंट का स्वचालित बंद होना भारतीय नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रोकने वाला चरम कदम है।

यहाँ दोहरे मापदण्ड हालात को बदतर करते हैं। जब बीजेपी के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता हाथरस बलात्कार पीड़िता की तस्वीर ( आईपीसी की धारा 228ए का उल्लंघन करते हुए) पोस्ट करते हैं, ट्विटर उनका अकाउंट नहीं बंद करता। एससी आयोग पीड़ित परिवार की फोटो पोस्ट करता है - कोई कार्यवाही नहीं। 

प्रमुख विपक्षी नेता के विरूद्ध कार्यवाही, पूर्वाग्रह व चुनकर किए जाने का अंदेशा देती है। मेरी ट्विटर से दरख़्वास्त है राहुल गांधी का अकाउंट खोलें, स्वचालित बंद होने की नीति का पुनर्विलोकन करें और जनता की राय के प्रति संवेदना दिखाएं । तस्वीर नहीं, बेटी के साथ क्या हुआ यह देखें!

(डॉ शशि थरूर की ट्वीट का हिन्दी अनुवाद )

००००००००००००००००




एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
जयश्री रॉय और प्रमोद राय को 'राजेंद्र यादव हंस कथा सम्मान' 2020-21
मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
गुलज़ार की 10 शानदार कविताएं! #Gulzar's 10 Marvelous Poems
Hindi Story: दादी माँ — शिवप्रसाद सिंह की कहानी | Dadi Maa By Shivprasad Singh
चाइल्ड इज़ द फ़ादर ऑफ़ मैन | वंदना राग | सरकफंदा उपन्यास अंश
कहानी कैसे लिखें — कहानी के तत्व — रोहिणी अग्रवाल
अनुपमा गांगुली का चौथा प्यार : विजयश्री तनवीर : लोकल ट्रेन, मातृत्व और एक अधूरी मोहब्बत की मार्मिक कहानी
परिन्दों का लौटना: उर्मिला शिरीष की भावुक प्रेम कहानी 2025
 प्रेमचंद के फटे जूते — हरिशंकर परसाई Premchand ke phate joote hindi premchand ki kahani