अगर प्रधानमंत्री जिद्दी हैं तो मैं उनसे ज्यादा जिद्दी हूं #Swati4India



स्वाति का ऐलान, जब तक पीएम मेरी मांगें नहीं मानेंगे तब तक नहीं तोड़ूंगी अनशन

अनशन के सातवें दिन गुरुवार को स्वाति राजघाट वील चेयर पर पहुंचीं• नवभारत टाइम्स, नई दिल्ली (Surender Kumar)


स्वाति जयहिंद अपने अनशन के सातवें दिन रोज की तरह सुबह-सुबह राजघाट गईं, लेकिन गुरुवार को वील चेयर पर पहुंची थी। स्वाति नाबालिगों से रेप के मामले में छह महीने के भीतर फांसी देने की अपनी मांग पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री जिद्दी हैं तो मैं उनसे ज्यादा जिद्दी हूं, जब तक वह मेरी मांगें नहीं मानेंगे, तब तक मैं अपना अनशन नहीं तोड़ूंगी।


उन्होंने अनशन में आए लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के लंदन में दिए गए बयान की निंदा की। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि राजनीति कौन कर रहा है/ यह बहुत दुख की बात है कि जब पूरा देश इन घटनाओं पर गुस्से में उबल रहा है... महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और प्रधानमंत्री एक और बयान दे रहे हैं। वह रोज एक बयान दे देते हैं या भाषण देते हैं, लेकिन वह देशवासियों के मन की बात नहीं सुन रहे हैं। आज देश हमारे प्रधानमंत्री से कार्रवाई चाहता है, कोई बयान या भाषण नहीं। सीपीआई नेता डी. राजा भी अनशन के सातवें दिन समता स्थल राजघाट पहुंचे। राजा ने स्वाति को भरोसा दिया कि वह इस मुद्दे को मॉनसून सत्र में संसद में उठाएंगे।

1 महीने की बच्ची के साथ अनशन पर बैठी महिला
रेप के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर मंडावली स्थित रेलवे कॉलोनी की महिलाएं भी क्रमिक अनशन पर हैं। वह स्वाति जयहिंद को समर्थन दे रही हैं। अनशन 'मेरी आवाज सुनो' संस्था के बैनर तले हो रहा है। क्रमिक अनशन पर रोज कॉलोनी की एक महिला बैठती है और सैकड़ों उनका समर्थन करती हैं। गुरुवार को अनीता पौडियाल ने 1 महीने की बच्ची के साथ अनशन किया।



(नवभारत टाइम्स से साभार)
००००००००००००००००

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
जयश्री रॉय और प्रमोद राय को 'राजेंद्र यादव हंस कथा सम्मान' 2020-21
मन्नू भंडारी: कहानी - एक कहानी यह भी (आत्मकथ्य)  Manu Bhandari - Hindi Kahani - Atmakathy
Hindi Story: दादी माँ — शिवप्रसाद सिंह की कहानी | Dadi Maa By Shivprasad Singh
गुलज़ार की 10 शानदार कविताएं! #Gulzar's 10 Marvelous Poems
चाइल्ड इज़ द फ़ादर ऑफ़ मैन | वंदना राग | सरकफंदा उपन्यास अंश
कहानी कैसे लिखें — कहानी के तत्व — रोहिणी अग्रवाल
परिन्दों का लौटना: उर्मिला शिरीष की भावुक प्रेम कहानी 2025
अनुपमा गांगुली का चौथा प्यार : विजयश्री तनवीर : लोकल ट्रेन, मातृत्व और एक अधूरी मोहब्बत की मार्मिक कहानी
चित्तकोबरा क्या है? पढ़िए मृदुला गर्ग के उपन्यास का अंश - कुछ क्षण अँधेरा और पल सकता है | Chitkobra Upanyas - Mridula Garg