बहीखाता - गीताश्री Bahikhata : Geetashree

गीताश्री 


बहीखाता 

(शब्दांकन उपस्तिथि) 

कथाकार, स्त्री विमर्श, पर्यावरण, सामाजिक मुद्दों तथा अन्य सम-सामयिक विषयों की सजग एवं वरिष्ठ पत्रकार।  

मुजफ्फरपुर (बिहार) में जन्मीं गीताश्री देश की जानी-मानी युवा पत्रकार, कहानीकार तथा कवयित्री हैं। सर्वश्रेष्ठ हिंदी पत्रकार (वर्ष 2008-09) के लिए रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित गीताश्री पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में भी बेहद सक्रिय हैं। उनकी कहानियां अब तक हंस, नया ज्ञानोदय, इंडिया टुडे, लमही, पर्वतराग, इरावती, सृजनलोक, निकट,  संबोधन, इंडिया न्यूज, आउटलुक जैसी पत्रिकाओं में न सिर्फ सराही गई हैं बल्कि वरिष्ठ कथाकार और हंस के संपादक राजेंद्र यादव जैसी हस्तियों ने भी उनकी बेबाकी, स्त्री विमर्श के अनछुए पहलुओं पर उनकी पैनी नजर की खुलकर तारीफ की है। राजेंद्र यादव कहते हैं, ‘गीताश्री पेशे से पत्रकार हैं इसलिए उनके पास विषयों की कमी नहीं है, उनके पास हर तरह के अनुभव हैं। हो सकता है कि पत्रकारिता की यह गंध उनकी कहानियों में भी आती हों, लेकिन वह बहुत साधकर रचना में डूबती हैं।

गीता हिंदी में बिल्कुल अलग तरह की आधुनिक कथाकार हैं क्योंकि देह को नैतिक-अनैतिक वर्जनाओं से उठाकर वह स्त्री-मुक्ति के अगले पक्षों को भी कथा-रूप देती हैं।’ चुनौतीपूर्ण राजनीतिक पत्रकारिता से लेकर साहित्य, सिनेमा, सामाजिक विषयों पर अच्छी पकड़ होने के कारण गीताश्री कई देशों की यात्रा का अनुभव और अवसर प्राप्त कर चुकी हैं। इन दिनों आउटलुक (हिंदी) पत्रिका में सहायक संपादक के पद पर कार्यरत रहते हुए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा जा चुका है। औरत की अस्मिता पर निरंतर लेखन के लिए चर्चित हो चुकीं गीताश्री को देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों की ओर से फेलोशिप मिल चुके हैं जिनमें नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया मीडिया फेलोशिप (2008), इन्फोचेंज मीडिया फेलोशिप (2008), नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया मीडिया फेलोशिप (2010), सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (2010) और पैनोस साउथ एशिया मीडिया फेलोशिप प्रमुख हैं।

कार्यक्षेत्र 

संपादन-बिंदिया, महिला केंद्रित मासिक पत्रिका- (फरवरी-2013 से अब तक)
रिपोर्टिंग और संपादन : आउटलुक (हिंदी) (अगस्त 2003 से  जनवरी 2013 तक)
रिपोर्टिंग : वेबदुनिया डॉट कॉम (मई 2000 से मई 2001) में ब्यूरो चीफ
रिपोर्टिंग : दूरदर्शन समाचार में ‘रोजाना’ की प्रमुख संवाददाता (सितंबर 1999 से मार्च 2000)
रिपोर्टिंग : अक्षर भारत(साप्ताहिक न्यूज पेपर) में प्रमुख संवाददाता
स्वतंत्र भारत (अक्तूबर 94 से दिसंबर 98), दिल्ली ब्यूरो में प्रमुख संवाददाता

रचना क्षेत्र 

चुनौतीपूर्ण राजनीतिक पत्रकारिता से लेकर साहित्य, सिनेमा, कला-संस्कृति, स्त्री-विमर्श और सामाजिक मसलों पर अच्छी पकड़। पत्रकारिता से जुड़े सभी माध्यमों में काम करते हुए आदिवासी लड़कियों की तस्करी, नक्सलवाद बनाम सलवा जुडूम, जलवायु परिवर्तन और डूबता सुंदरवन, तंबाकू उत्पादों का समाज पर प्रभाव, बंधुआ मजदूरी, बीड़ी उद्योग और बीड़ी मजदूरों की व्यथा पर गहन और शोधपरक रिपोर्टिंग।

सम्मान

  1. झारखंड और छत्तीसगढ़ से आदिवासी लड़कियों की तस्करी पर रिपोर्टिंग के लिए रामनाथ गोयनका सर्वश्रेष्ठ हिंदी पत्रकार पुरस्कार (2008-09) 
  2. रोजगार प्रदाता एजेंसियों की आड़ में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आदिवासी लड़कियों की तस्करी पर सर्वश्रेष्ठ खोजपरक रिपोर्टिंग के लिए यूएनएफडीए-लाडली मीडिया अवार्ड (2009-2010)
  3. छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश की आदिवासी महिलाओं की तस्करी पर शोध के लिए नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया, मीडिया फेलोशिप (2008) 
  4. तंबाकू उत्पादों पर सचित्र चेतावनी का प्रभाव पर शोध के लिए नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया, मीडिया फेलोशिप (एनएफआई) पुरस्कार (2009-2010) 
  5. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के प्रभाव के कारण आदिवासियों के पलायन पर शोध के लिए इन्फोचेंज मीडिया फेलोशिप (2008) 
  6. पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाके सुंदरबन पर जलवायु के प्रभाव की सनसनीखेज रिपोर्टिंग के लिए सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की नौवीं मीडिया फेलोशिप (2010) 
  7. राजस्थान में बंधुआ मजदूरों की व्यथा पर रिपोर्टिंग के लिए ग्रासरूट फीचर अवार्ड 
  8. महिलाओं के मुद्दों पर रिपोर्टिंग के लिए न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से पुरस्कार 
  9. सर्वश्रेष्ठ फिल्म रिपोर्टिंग के लिए मातृश्री पुरस्कार 
  10. फिल्म तथा अन्य कला विषयों की उत्कृष्ट समीक्षा के लिए अभिनव रंग मंडल, उज्जैन की ओर से राष्ट्रीय कला समीक्षा सम्मान 
  11. आधी आबादी वीमेन अचीवर्स अवार्ड-2010
  12. 28वां एस.राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2012
  13. औरत की बोली (स्त्री-विमर्श, सामयिक प्रकाशन) किताब के लिए भारत सरकार का प्रतिष्ठित, भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार-वर्ष 2011.
  14. नागपाश में स्त्री-(संपादन-राजकमल प्रकाशन)- अंतराष्ट्रीय सृजनगाथा सम्मान, थाईलैंड

कृतियां 

अब तक प्रकाशित पुस्तकें 

  1. कविता जितना हक (कविता संग्रह), राजेश प्रकाशन  हिंदी अकादमी से सहयोग प्राप्त
  2. स्त्री आकांक्षा के मानचित्र (स्त्री विमर्श), सामयिक प्रकाशन, सेकेंड संस्करण 
  3. 23 लेखिकाएं और राजेंद्र यादव (संपादन और संयोजन), किताब घर , बेस्ट सेलर 
  4. नागपाश में स्त्री ( स्त्री-विमर्श, संपादन), राजकमल प्रकाशन , सृजनगाथा अंतराष्ट्रीय साहित्य सम्मान, बैंकाक, थाईलैंड प्राप्त कृति
  5. औरत की बोली (स्त्री विमर्श), सामयिक प्रकाशन -2011 
  6. सपनो की मंडी (आदिवासी लड़कियों की तस्करी पर आधारित) वाणी प्रकाशन-2012
  7. पहला कहानी संग्रह, प्रार्थना के बाहर और अन्य कहानियां  (वाणी प्रकाशन-2013)  
  8. बैगा आदिवासी  की गोदना कला और संस्कृति पर आधारित शोध किताब- देहराग (वन्या प्रकाशन)-2013
  9. हिंदी सिनेमा-दुनिया से अलग दुनिया - (संपादन - सामयिक प्रकाशन-2014
  10. कल के कलमकार (खाड़ी देशों के स्कूली बच्चों की कहानियां, सह-संपादन)-शिल्पायन बुक्स-2013
  11. स्त्री को पुकारता है स्वप्न (कहानी संग्रह, सह-संपादन)-वाणी प्रकाशन-2013
  12. कथा-रंगपूर्वी (संपादन, कहानी संग्रह)-शिल्पायन बुक्स-2014

अन्य गतिविधियां 

फ्रीलांसर के तौर पर राष्ट्रीय सहारा में दो वर्षों तक स्तंभ लेखिका। ‘कला दीर्घा’ नामक यह स्तंभ समकालीन कला गतिविधियों के लिए समर्पित।

दूरदर्शन के ‘कला परिक्रमा’ कार्यक्रम में साक्षात्कारकर्ता के तौर पर योगदान। समाचार-पत्रों, टीवी चैनलों और रेडियो के लिए विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठिïत हस्तियों से साक्षात्कार।

दूरदर्शन के “सिनेमा इस हफ्ते” कार्यक्रम में निरंतर बतौर फिल्म क्रिटिक भागीदारी।

संप्रति 

अपने दो ब्लॉग- हमारा नुक्कड़, नदिया बहती जाए पर अपने सशक्त लेखन और अभिव्यक्ति से साहित्य और पत्रकारिता जगत में अपनी ठोस उपस्थिति का अहसास कराती हैं।

सम्पर्क

गीताश्री
डी-1142, गौर ग्रीन अवेनुए, 
अभय खंड - 2,
इंदिरा पुरम, 
गाज़ियाबाद (उप्र)

फोन:  +91 120-4131953
मो० :  +91 98 182 46059
ईमेल: geetashri31@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ये पढ़ी हैं आपने?

Hindi Story: कोई रिश्ता ना होगा तब — नीलिमा शर्मा की कहानी
विडियो में कविता: कौन जो बतलाये सच  — गिरधर राठी
इरफ़ान ख़ान, गहरी आंखों और समंदर-सी प्रतिभा वाला कलाकार  — यूनुस ख़ान
ईदगाह: मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी | Idgah by Munshi Premchand for Eid 2025
परिन्दों का लौटना: उर्मिला शिरीष की भावुक प्रेम कहानी 2025
Hindi Story आय विल कॉल यू! — मोबाइल फोन, सेक्स और रूपा सिंह की हिंदी कहानी
ज़ेहाल-ए-मिस्कीं मकुन तग़ाफ़ुल Zehaal-e-miskeen makun taghaful زحالِ مسکیں مکن تغافل
रेणु हुसैन की 5 गज़लें और परिचय: प्रेम और संवेदना की शायरी | Shabdankan
द ग्रेट कंचना सर्कस: मृदुला गर्ग की भूमिका - विश्वास पाटील की साहसिक कथा
एक पेड़ की मौत: अलका सरावगी की हिंदी कहानी | 2025 पर्यावरण चेतना